23 Apr 2024, 23:25:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

जानिए नियमित सेक्स के ये फायदे...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 27 2017 1:24AM | Updated Date: Feb 27 2017 1:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin
  • Untitled-4
    Untitled-4
  • Untitled-5
    Untitled-5
  • Untitled-6
    Untitled-6

सेक्स को लेकर सभी लोग अपनी अलग राय देते है लेकिन आज आपको हम बताएंगे की नियमित सेक्स करने से कितने होते है फायदे। यौन संबंधों से महिला और पुरुष को न सिर्फ शारीरिक और मानसिक संतुष्टि मिलती है, बल्कि आनंद की अनुभूति भी होती है और रिश्तों में मजबूती भी आती है। आइए जानते हैं सेक्स के फायदे...

 
 
1 -दिल की बीमारी से छुटकारा
एक अध्ययन में ये बात सामने आई है कि जो लोग हफ्ते में दो बार से अधिक सेक्स करते हैं उनमें दिल की बीमारी का खतरा काफी कम हो जाता है। इससे न सिर्फ रक्तचाप ठीक रहता है बल्कि कोलेस्ट्रोल का लेबल भी ठीक रहता है।
 
 
2-  अच्छा व्यायाम होता है
सेक्स करने से शरीर का अच्छा व्यायाम हो जाता है। सेक्स के दौरान शरीर की सभी मांसपेशियां खिंचती और खुलती हैं। सेक्स शरीर की अतिरिक्त कैलोरी घटाने में भी मदद करता है। एक बार की सेक्स क्रिया से उतनी कैलोरी घट जाती है जितनी कैलोरी पन्द्रह मिनटों तक ट्रेड मिल पर वॉक करने पर खर्च होगी। 
 
3- आत्मविश्वास बढ़ता है
यदि आपकी सेक्स लाइफ बेहतर है तो आपका पारिवारिक जीवन खुशहाल होता है। इसका असर उसके दैनिक जीवन पर भी पड़ता है। वह प्रोफेशनल लाइफ में भी अच्छा प्रदर्शन करता है।  
 
4- बीमारियों से छुटकारा 
सेक्स इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है, जिससे संक्रमणों और बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है। नियमित सेक्स से व्यक्ति को अवसाद से भी मुक्ति मिलती है। सेक्स के बाद व्यक्ति को गहरी नींद आती है, जिससे शरीर को पूर्ण आराम मिलता है।
 
 
5- सिरदर्द गायब 
आमतौर पर देखने में आया है कि पार्टनर सेक्स से बचने के लिए सिरदर्द का बहाना करते हैं, लेकिन सेक्स के दौरान जब दोनों पार्टनर ऑर्गेज्म के करीब पहुंचते हैं तब शरीर में ऑक्सीटोसिन नामक हॉर्मोन का प्रवाह ज्यादा तेजी से होता है। यह हॉर्मोन सिरदर्द और अन्य दर्द से छुटकारा दिलाता है।
 

6- बढ़ती है उम्र
ऐसा माना जाता है कि हर बार जब व्यक्ति ऑर्गेज्म हासिल करता है तब-तब वह अपनी जिंदगी के दिनों में भी वृद्धि करता है। ऑर्गेज्म के समय एक विशेष रसायन के स्त्राव से क्षतिग्रस्त कोशिकाएं फिर से बनती हैं।
 
 
7- कैंसर का खतरा कम
नियमित सेक्स करने वाले व्यक्तियों को प्रौस्टेट कैंसर का खतरा तुलनात्मक रूप से कम हो जाता है। ऐसा माना जाता है कि सेक्स के दौरान स्पर्म के साथ कैसंरजनित सीमेन भी निकल जाते हैं।
 
 
8- ग्लोइंग त्वचा 
एक अध्ययन के मुताबिक सेक्स त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। एक अध्ययन के मुताबिक सेक्स करने से शरीर में ऐसे रसायन बनते हैं जो त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इससे त्वचा चमकदार बनती है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »