18 Apr 2024, 13:49:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

क्वालिटी टाइम बिताने के जाए इन कम वजट वाली जगहों पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 7 2016 11:21AM | Updated Date: Dec 7 2016 11:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड के साथ कहीं घूमने जाने का प्लेन बना रहें हैं तो आज हम आपको भारत की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएगें जहां पर आप दोनें अपना क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं।यहां पर जाने के लिए आपको वजह की फिक्र भी नही करनी पड़ेगी। तो आइए जानते है भारत की ये कम बजट में घुमने वाली जगहें।

दार्जिलिंग

दार्जिलिंग शहर करीब 2,100 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। साफ मौसम वाले दिन दार्जिलिंग से कंचनजंघा का भव्य दृश्य दिखाई देता है और पास के अवलोकन स्थल, टाइगर हिल से माउंट एवरेस्ट को देखा जा सकता है।

अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड के साथ दार्जिलिंग में घूमने जाने के लिए प्लेन बना रहें हैं तो यहां की ट्वॉय ट्रेन में बैठकर राइड का मजा और खूबसूरत वादियों को देख सकते हैं। यहां आने वाले टूरिस्ट जूलॉजिकल पार्क और लेपर्ड ब्रीडिंग सेंटर की सैर जरूर करते हैं।

इसी के साथ यहां चाय के ऊंचे-ऊंचे बागान, लॉयड बोटेनिकल गार्डन, सेनचल लेक, कंचनजंगा, टाइगर और पीस पेगोडा हिल्स की खूबसूरती कैमरे में कैद करने लायक है। 

तवांग 

अगर आपको अपनी गर्लफ्रेंड के साथ कही घूमने का प्लान बना रहें हैं तो आप अरूणांचल प्रदेश में तवांग जाएं। यहां पर आप तवांग वार मेमोरियल, सेला पास, जसवंत गढ़, क्रॉफ्ट सेंटर, वाप तेंगकांग, गोरिचेन पीक और बाप तेंगकांग वाटरफॉल आदि जगहों पर घुम सकते हैं।

समुद्र तल से 3500 मीटर की ऊंचाई पर बसे होने कारण यहां का मौसम बहुत ही अच्छा रहता है। यह जगह बहुत ही शांत और खूबसूरत होने के कारण हर किसी को अपनी और आकर्षित करती है। 

मैकलोडगंज

मैकलोडगंज हिमाचल प्रदेश राज्य के धर्मशाला से करीब 10 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित एक पर्यटक स्थल है। ऐसे में अगर आप पार्टनर के साथ सुहावने मौसम का मजा लेना ताहते है तो पार्टनर के साथ यहां आने का प्लान बनाएं।

यह बहुत ही  शांत और खूबसूरत वादियों के बीच में बना पहाड़ी इलाका है। यहां पर रहने के लिए स्पेशल कॉटेज बनाए गए हैं और शॉपिंग करने के लिए दुकानें बनी हुई हैं। आप यहां अपने पार्टनर के साथ त्रिउंड हिल, भागसू वाटर फॉल, भागशूनाथ मंदिर, कालचक्र मंदिर, गुना देवी मंदिर, तिब्बत म्यूजियम आदि जगहों पर घूमने के लिए जा सकते है।

शिलॉन्ग

मेघालय की राजधानी शिलॉन्?ग एक सबसे अधिक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। इसे आम तौर पर पूर्व का स्टॉकलैंड कहा जाता है। जिसका कारण है यहां की ऊंची ऊंची पहाडियां। यहां पर देखने के लिए बहुत सारे वाटर फाल्स और सड़क किनारे पाइन के पेड़ हैं। यहां पर घूमने के लिए मॉसिनराम, शिलॉन्ग पीक, डॉन बास्को म्यूजियम, लेडी हैदरी पार्क और पोलिस बाजार है।

होशर्ली हिल्स

अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड के साथ घूमने जाना चाहते है तो आंध्र प्रदेश में समुद्र तल से 1265 मीटर की ऊंचाई पर बसे होशर्ली हिल्स जाएं, क्योंकि यहां का मौसम बहुत ही सुहावना होता है। यहां की सड़कें बीड़ी की पत्तियों और चंदन के पेड़ों से घिरी रहती है। इसलिए कई बार यहां की खाली सड़कों पर आपको भालू, जंगली कुत्ते, सांभर और चीते आदि भी नजह आ सकते हैं।

देहरादून 

अगर आप ज्यादा ट्रैवल नहीं करना चाहते तो दिल्ली से थोड़ी दूर स्थित देहरादून जा सकते हैं। यह एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। अपनी सुंदर दृश्यवाली के कारण देहरादून पर्यटकों, तीर्थ यात्रियों और विभिन्न क्षेत्र के उत्साही व्यक्तियों को अपनी ओर आकर्षित करता है।आप यहां पर जाकर अपने पल को यादगार बना सकते हैं और एन्जॉय कर सकते हैं। यहां पर आप लक्ष्मण झूला, जूट से बना हुआ एक पुल देख सकते हैं। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »