20 Apr 2024, 13:19:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

खतरनाक बीच पर भी जाते हैं सैलानी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 22 2016 4:12PM | Updated Date: Sep 22 2016 4:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जो लोग घूमने-फिरने के साथ-साथ एडवेंचर के शौकीन हैं, उनके लिए डेंजर और रिस्क जैसी बातें कुछ खास मायने नहीं रखती, पर कई बार यह जानलेवा साबित हो सकती है। दुनिया में कई ऐसी खतरनाक जगहें पाई जाती है। यहां की प्लानिंग करने से पहले एक नहीं, बल्कि दो बार गौर कर लेना जरूरी है। ऐसे ही खतरनाक  स्थानों में शामिल हैं ये बीच, जिनकी ऊंची लहरों की खूबसूरती देखने के साथ-साथ यहां शॉर्क अटैक और न्यूक्लियर टेस्ट की वजह से होने वाला रेडिएशन बहुत आम बात है। 
 
किलाउये- हवाई : किलाउये बीच की रेत ज्वालामुखी की राख के चलते काली दिखाई देती है। यह दुनिया के खूबसूरत बीच में से एक, जो समुद्र की ऊंची-ऊंची लहरों को देखने और सनबाथिंग का मजा लेने के लिए परफेक्ट है। हवाई में माउंट किलाउये जैसे बहुत सारे
वॉलकेनो(ज्वालामुखी) हैं। जो यहां बीच की खूबसूरती को अलग करती है।
 
गान्सबाई- साउथ अफ्रीका: गान्सबाई में बहुत सारी सफेद शॉर्क को देखा जा सकता है, इसलिए यहां हर साल एडवेंचर के शौकीन टूरिस्ट आते हैं। बीच में तैरने के दौरान शॉर्क को देखा जा सकता है, इसलिए यहां तैरना खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए टूरिस्टों को एक खास तरह का केज दिया जाता है, जिससे शॉर्क के हमलों से बचा जा सकता है।

प्लाया जिपोलाइट-मेक्सिको : मेक्सिको का केनकन बीच दुनिया के सबसे खूबसूरत बीच माना जाता है, लेकिन खूबसूरत होने के साथ ही यह उतना ही खतरनाक भी है। इसलिए इसे बीच आॅफ द डेड भी कहा जाता है, लेकिन यहां आने वाले टूरिस्टों की संख्या हर साल लाखों में होती है। समुद्र के गहरे नीले पानी में बहुत से लोगों की जान जा चुकी है  इसलिए बीच के किनारे लाइफ गार्ड टीम हर वक्त तैनात रहती है।
 
फ्रेजर आइलैंड- आॅस्ट्रेलिया : आॅस्ट्रेलिया के फ्रेजर आइलैंड पर दुनिया के जानलेवा स्पाइडर्स और बड़े-बड़े क्रोकोडायल्स को भी देखा जा सकता है। खतरनाक जेलीफिश और शॉर्क का दिखना बहुत ही आम है। 
 
वोलुसिया काउंटी-फ्लोरिडा : यहां के बीच में तैरना किसी खतरे से कम नहीं, क्योंकि साल 2013 में फ्लोरिडा के इस बीच पर शॉर्क का बहुत बड़ा अटैक हुआ था। यहां बहुत सारे शॉर्क को एक साथ देखा जा सकता है। 
 
चौपाटी बीच- इंडिया: इंडिया का चौपाटी बीच बहुत ही मशहूर बीचों में से एक है, लेकिन साथ ही साथ उतना ही गंदा भी। हर साल धूमधाम से मनाए जाने वाले गणेश चतुर्थी फेस्टिवल के बाद हजारों की संख्या में यहां मूर्ति का विसर्जन किया जाता है, जिससे यहां के बीच सबसे ज्यादा गंदे दिखाई देते हैं।
 
बिकनी अटॉल - यूएस मार्शल आइलैंड : बिकनी अटॉल अपनी खूबसूरती के कारण यूनेस्को के वर्ल्ड हेरिटेज साइट की लिस्ट में शामिल है, लेकिन साथ ही यह उतना ही खतरनाक भी है। इसका कारण है इसमें मौजूद शॉर्क, इसके अलावा साल 1946 से लेकर 1958 तक यहां न्यूक्लियर टेस्ट भी किए जाते थे। लगभग 20 न्यूक्लियर टेस्ट यहां उस दौरान हुए थे, जिसके कारण यहां का पूरा एरिया रेडिएशन इफेक्टेड है। इसलिए यहां जाने से पहले एक नहीं बल्कि दो बार सोच लेना जरूरी है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »