29 Mar 2024, 03:03:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

रात में सोने से पहले करें ये काम, सुबह दिखेगा जबरदस्त कमाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 7 2019 12:49AM | Updated Date: Oct 7 2019 12:49AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अगर हम स्वादिष्ट व्यंजनों की बात करे तो इसमें कोई शक नहीं कि लहसुन इस धरती पर सबसे ज्यादा लाभकारी व्यंजनों में से एक माना जाता है। जी हां ये न केवल खाने की खुशबू को बढ़ाता है, बल्कि खाने को कई गुणों से भरपूर भी बना देता है। बरहलाल बहुत कम लोग जानते है कि लहसुन कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यही वजह है कि डॉक्टरों द्वारा हर रोज लहसुन का सेवन करने की हिदायत दी जाती है। गौरतलब है कि लहसुन हमें कई तरह की बीमारियों से बचाता है। जैसे कि लिवर या गंजेपन की बीमारी होना आदि कई तरह की बीमारियों से हमें सुरक्षित रखता है। इसके इलावा लहसुन हमारी धमनियों को भी साफ़ रखता है और हमारे खून को भी शुद्ध करता है।
 
यहाँ तक कि ये हमें जुकाम और फ्लू से भी राहत देता है। आपको जान कर ताज्जुब होगा कि लहसुन को मसल कर इसका सेवन करने से इसकी शक्ति कई गुना बढ़ जाती है। वही जब आप लहसुन को पका कर इसका सेवन करते है, तो आप इसके कई पोषक तत्वों को नष्ट कर देते है। इसलिए यदि आप लहसुन के पोषक तत्वों को हासिल करना चाहते है तो इसे मसल कर पंद्रह मिनट के लिए छोड़ दीजिये और फिर इसका सेवन कीजिये।
 
वही इसकी दुर्गंध को खत्म करने या दूर करने के लिए आप इसमें वनस्पति तेल भी मिला सकते है। वैसे आपने कई बार ऐसा सुना होगा कि कुछ लोग सोने से पहले अच्छी नींद लेने के लिए लहसुन को अपने तकिये के नीचे रख कर सोते है। वही कुछ लोग अच्छे सौभाग्य के लिए लहसुन को अपनी जेब में रखते है। यहाँ तक कि कुछ लोग ऐसे भी है जो लहसुन से अपने बर्तनो को भी साफ़ करते है। बता दे कि नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए आपको लहसुन को अपनी जेब में या रात को तकिये के नीचे रख कर सोना चाहिए। बता दे कि इससे आपको न केवल अच्छी नींद मिलेगी, बल्कि आपके आस पास की नकारात्मक ऊर्जा भी दूर हो जायेगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »