28 Mar 2024, 19:32:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

स्किन में ग्लो लाता कीवी फल - ऐसे बनाएं फेस पैक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 15 2019 2:43PM | Updated Date: May 15 2019 2:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सेहत के लिए कीवी फल बहुत फायदेमंद होता है यह अनेक बीमारियो को दूर करने मे मददगार होता है। साथ ही यह खूबसूरती बढ़ाने मे भी मददगार है। कीवी फल में विटामिन सी, ई, फाइटोकेमिकल्स, कैरोटीनॉयड, फेनोलिक्स, एंटीऑक्सीडेंट्स व एंटी−इंफलेमेटरी जैसे जरुरी तत्व पाए जाते हैं जो स्किन की हर समस्याओं मे फायदेमंद है। इसके इस्तेमाल से फेस पैक भी बनाया जाता है। जो स्किन में ग्लो लाता है। 
 
कीवी और नींबू -
फेस पैक्स बनाने के लिए एक कीवी के पल्प में एक चम्मच नींबू का रस डालकर मिक्स करें। अब इसे स्किन पर लगाकर कुछ देर सूखने दें। अंत मे पानी से स्किन को साफ करें। ऐसा कुछ दिन करने से स्किन पर निखार आता है। 

कीवी और दही -
फेस पैक्स बनाने के लिए एक कीवी का पल्प निकाले और एक चम्मच दही मे मिक्स करें। अब इस फेस पैक्स को चेहरे पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। अंत मे पानी से स्किन को साफ करें। ऐसा कुछ दिन करने से स्किन का कालापन दूर होता है। 
 
कीवी और एवोकाडो -
यह फेस पैक बनाने के लिए एक कीवी लेकर उसका पल्प निकालें और एक एवोकाडो को मैश करें। इसके बाद एक बाउल में कीवी और मैश्ड एवोकाडो को अच्छी तरह ब्लेंड करें। अब इस पेस्ट को स्किन पर लगाकर छोड़ दें। अंत में पानी से स्किन साफ कर ले। 
 
गर्मियों मे स्किन को हाइडेट करने के लिए यह फेस पैक सबसे बेस्ट है इसके लिए एक कीवी का पल्प लेकर उसमें एक चम्मच मैश किया हुआ केला और एक चम्मच दही मिक्स करें और इसे स्किन पर लगाएं कुछ देर बाद पानी से स्किन को साफ कर ले। ऐसा करने से स्किन हेल्दी और ग्लोइंग होती है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »