29 Mar 2024, 15:54:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

सबसे पहले पुरूषों में ये बातें नोटिस करती हैं महिलाएं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 1 2018 12:37PM | Updated Date: Jun 1 2018 12:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आपने अक्सर सुना होगा कि पुरुष, महिलाओं से अपनी पहली मीटिंग में काफी कुछ नोटिस करते हैं। इसी तरह महिलाऐं भी पुरुषों से अपनी पहली मीटिंग में बहुत कुछ नोटिस करती हैं। अगर आप किसी महिला से पहली बार मिल रहे हैं तो जान लीजिए आपका पहला इम्प्रैशन बहुत ही प्रभावी होना चाहिए। तभी महिलाऐं फैसला करती हैं कि आपको डेट करना है या फ्रेंडजोन (दोस्त बनाना)।
 
फिटनेस: आपकी फिटनेस आपके इम्प्रैशन को सबसे पहले प्रभावित करती है। एक अध्ययन के मुताबिक लड़कियां सबसे पहले आपके पेट पर नजर डालती हैं। अगर आपका पेट निकला हुआ नहीं है और आप फिट हैं तो लड़कियां आपकी तरफ आकर्षित होती हैं।
 
चार्मिंग स्माइल: आपकी मुस्कराहट एक ऐसी चीज है जो महिलाओं को सबसे ज्यादा आकर्षित करती है। एक अध्ययन में 60 प्रतिशत महिलाओं ने बताया कि वह पुरुषों के चेहरे पर एक लम्बी फ्रेंडली मुस्कराहट देखना पसंद करती हैं।
 
बॉडी लैंग्वेज: शब्दों से ज्यादा आपकी बॉडी लैंग्वेज बहुत कुछ कह जाती है। महिलाऐं इस बात पर बहुत गौर करती हैं कि आप किस तरह से बैठे हैं किस तरह से खड़े हैं।अगर आप सीधे होकर और कंधो को उठाकर खड़े होते हैं तो आप कॉन्फिडेंट नजर आते हैं। लड़कियों को कॉन्फिडेंट लड़के बहुत पसंद आते हैं।
 
कपड़े: आपका सेंस ऑफ स्टाइल भी लड़कियां नोटिस करती हैं। वह जरूर देखती हैं आपने जो कपड़े पहने हैं वो साफ हैं या नहीं वो वो प्रेस हैं भी या नहीं। तो अगली बार जब आप किसी महिला से मीटिंग करने जाएं तो अपने कपड़ों पर खास ध्यान जरूर दें।
 
शरीर की महक: लड़कियों को ऐसे लड़के बिल्कुल पसंद नहीं जिनके शरीर से दुर्गन्ध आती हो। पहली मुलाकात में लड़कियां ये जरूर नोटिस करती हैं की आपके शरीर से दुर्गन्ध तो नहीं आ रही। हमेशा किसी तेज खूशबू वाले परफ्यूम या डियोड्रेंट का इस्तेमाल करें।
 
सेंस ऑफ ह्यूमर: लड़कियों को ऐसे लड़के बहुत जल्दी पसंद आते हैं जो खुद हंसने से ज्यादा उन्हें हंसाने की क्षमता रखते हैं। अगर आप इस किस्म के इंसान हैं तो ये आपका एक बोनस पॉइंट होगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »