29 Mar 2024, 04:29:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

कपड़े धोते समय काम आएंगे ये टिप्स, चमक उठेंगे...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 26 2017 9:34AM | Updated Date: Jul 26 2017 9:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कपड़ों को नया रखने के लिए बहुत जरूरी है उन्हें सही तरीके से धोना। कई बार मेहनत करने पर भी कपड़ों में निखार नहीं आता। लोग कपड़ों को धोने के लिए मंहगे से महंगा वॉशिंग पावडर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन फिर भी उनमें चमक नहीं आती। आज हम आपको कुछ टिप्स बताएंगे जो कपड़े धोते समय आपके बहुत काम आएंगे। 
 
ऐसे चमक उठेंगे आपके कपड़े
अगर आप कपड़ों को बाहर सूखा रही हैं तो इन्हें उल्टा करके सुखाएं। इससे कपड़ों का रंग खराब नहीं होगा। 
गीले कपड़ों को ड्रायर में सुखाते समय सूखा टॉवल भी डाल दें।  इससे कपड़े जल्दी सूखेंगे।
नए कपड़ों को धोते समय पानी में थोड़ा-सा नमक डाल दें।  इससे रंगीन कपड़ों का रंग नहीं निकेलगा।
बैडशीट धोते समय पानी में कुछ बूंदे लेवेंडर आॅयल की डाल दें। इससे धोने के बाद बैडशीट से हल्की महक आएगी और रूम को फ्रेश रखेगी। 
मोजों को मशीन में डालने से पहले ही जोड़ी बना लें। इससे बाद में जोड़ी बनाने के लिए मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »