29 Mar 2024, 11:36:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

अंडर गारमेंट को लेकर न करें ये गलतियां

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 26 2017 9:32AM | Updated Date: Jul 26 2017 9:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सारा दिन घर से बाहर रहकर शाम को वापस आने पर ही आराम मिलता है। खासकर औरतें तो अपने रूम में ही खुद को फ्रेश महसूस करती हैं। नाइट सूट में जो आराम मिलता है वह जींस और टॉप में कहा। इसके अलावा लड़कियां तो घर आकर फ्री होना चाहती हैं और रात को सोेते समय ब्रा पहनना भी पसंद नहीं करतीं, क्योंकि यह लगातार पहनने से भी सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं। वहीं कुछ लड़कियां फैशननेबल आउटफिट्स के साथ-साथ कंफर्टेबल कपड़े पहनना ज्यादा पसंद करती हैं। अगर अंडरगामेंट्स की फिटिंग ही अच्छी न हो तो बोझ सी लगने लगता है। आपकी अपनी ही गलतियों से पैंटी खराब हो जाती हैं। जिन पर शायद आप ध्यान नहीं दे पाते। बस थोड़ी सावधानी बरतकर आप इन उलझनों से बच सकती हैं।
 
फैब्रिक की गलती
लड़कियां सिर्फ डिजाइन को देखकर भी अंडरगामेंटस खरीद लेती हैं। सैटिन, नेट और सिल्क की पैंटिज देखने में चाहे अच्छी लगती हों, लेकिन यह आरामदायक बिल्कुल भी नहीं होतीं। कॉटन फैब्रिक बेस्ट है। रोजाना पहनने के लिए सिर्फ कॉटन की पैंटी का ही इस्तेमाल करना चाहिए। 
 
सारा दिन पसीना
सारा दिन गर्मी और पसीने के कारण शाम को अंडरगामेंट गंदे हो जाते हैं, जिससे प्राइवेट पार्ट पहनने से इंफेक्शन होने का डर रहता है। रात को सोने से पहले पैंटी जरूर बदलें। 
 
गलत साइज का चुनाव
पैंटी खरीदते समय अपने साइज का भी पूरा ख्याल रखें। टाइट पैंटी पहनने से रैशेज होने का डर रहता है। यह न तो लूज होनी चाहिए और न ही टाइट। हमेशा अपने साइज के हिसाब से ही अंडरगामेंट्स पहनें। कपड़ों की फिटिंग अच्छी आएगी। 
 
खराब होने पर तुरंत बदल लें
हर चीज की तरह पैंटी की भी एक्सपायरी डेट होती है। यह 6-8 महीने ही चलती है। इसको धोने में की गई लापरवाही से यह जल्दी खराब हो जाती है। यह इसकी इलास्टिक खराब और फैब्रिक डल हो जाए तो इसे फेंक दें।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »