29 Mar 2024, 05:24:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

स्पोर्टी लुक में दिखें कूल-कूल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 7 2016 1:05PM | Updated Date: Sep 7 2016 1:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

स्पोर्टी लुक का फैशन इंडिया में दिनों-दिन तेजी से बढ़ रहा है, खासकर महिलाएं स्पोर्टी लुक ज्यादा पसंद कर रही हैं। इन दिनों यह लुक बॉलीवुड और हॉलीवुड सेलेब्स का भी फेवरेट बना हुआ है।
 
दरअसल, एथलेजर फैशन स्टाइल की ड्रेस वर्कआऊट के समय पहनी जाती है, लेकिन अब केजुअल लुक को और कूल बनाने के लिए स्पोर्टी लुक का टच दिया जा रहा है, क्योंकि ये रोजमर्रा के फैशन और कंफर्ट दोनों का ध्यान रखते हैं। विंटर सीजन आप भी अपने डेली वॉर्डरोब में स्पोर्टी लुक वाली ड्रेसेज को शामिल करें। टी-शर्ट, लेगिंग्स, स्नीकर्स और बैकपैक्स में आप भी कंफर्टेबल और फैशनबल दिख सकते हैं।  
 
जींस पहननी बहुत अनकंफर्टेबल लगती है। डेली रूटीन में इससे पहनना बहुत सारे लोगों को इरीटेट भी करता है। यह स्किन से चिपक जाती है। इसकी जगह शॉर्ट्स और लेगिंग्स बेस्ट आॅप्शन में आती है। टी-शर्ट के साथ आप योगा पेंट्स, कॉटन की प्रिंटेड लेगिंग्स, पॉवरशेप लेगिंग्स ट्राई कर सकती है। यह आपको कूल एंड कंफर्टेबल रखती हैं। 
 
गर्मियों में हाई हील्स की जगह पर आप स्नीकर्स शूज वियर कर सकते हैं। यह सिर्फ वर्क आऊट के समय तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसे आप जींस, निकर, कैपरी, स्कर्ट्स और ट्राऊजर आदि के साथ भी पहन सकती है।
 
जींस और पोलो टी-शर्ट के साथ स्नीकर्स बहुत ही सूट करते हैं। यह आपको केजुअल स्पोर्टी कूल लुक देते हैं।  स्लिट स्कर्ट के साथ भी आप स्किनी टाइट या स्ट्राप्ड स्टाइल टी-शर्ट पहन सकते हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »