17 Apr 2024, 05:01:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

इस्त्री करते वक्त होने वाली गलतियां...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 20 2016 12:31PM | Updated Date: Aug 20 2016 12:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सभी लोग रोजाना अपने कपड़ों को इस्त्री करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है इस दौरान आप कुछ गलतियां भी करते है। अगर आप थोड़ा सा ध्यान दें तो आप अपने कपड़ों की आयु लंबे समय तक बढ़ा सकते हैं। 
 
आयरन टेबल पर कंबल: 
कई लोग कपड़े इस्त्री करते वक्त आयरन टेबल के ऊपर यानी कपड़े के नीचे कंबल आदि नहीं रखते। इसलिए कपड़े प्रेस करते समय किसी कंबल को बिछा लेने से कपड़ों पर लकीरें नहीं पड़ती।
 
पानी का छिड़काव :
कपड़े को इस्त्री करते वक्त उसपर हल्के हाथों से थोड़ा पानी का छिड़काव करना चाहिए या फिर ऐसा प्रेस खरीद लें, जिसमें पानी भरना पड़ता है। ऐसा करने से जो ज्यादा सिकुड़े कपड़े होते हैं, वह तुरंत सीधे हो जाते हैं।
 
हीट सेटिंग :
हर कपड़े को अलग-अलग प्रकार की गर्माहट की जरूरत होती है, जो कपड़े  नाजुक धागे से बने होते हैं उन्हें लो टेंपरेचर और जो कठोर कपड़े हैं उन्हें हाई टेंपरेचर से प्रेस करें।
 
कपड़े की सफाई :
कपड़े प्रेस करने से पहले और बाद में आयरन बॉक्स को साफ कर लें, क्योंकि गंदा प्रेस कपड़े पर दाग छोड़ सकता है।
 
एक बार में ही इस्त्री करना :
अगर आपके पास बहुत से कपड़े इस्त्री करने के लिए पड़े हैं, तो पहले थोड़े कपड़ों को प्रेस करें और फिर कुछ देर के बाद आ कर दूसरे कपड़ों को प्रेस करें। ऐसे करने से आप नाजुक कपड़ों को अलग-अलग सेटिंग में प्रेस कर पाएंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »