19 Mar 2024, 12:19:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

बीयर के शौकीन पीते समय करें ये काम, होंगे ढ़ेरो फायदे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 19 2019 11:21AM | Updated Date: Nov 19 2019 11:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीयर जिसे युवाओं से लेकर मिड एज तक के लोग पसंद करते हैं। अगर आप भी बियर पीना बहुत पसंद करते है तो क्या आपको बियर पीने का तरीका मालूम है। दोपहर और उमस के वक्त एक अच्छी बियर बहुत आनंद प्रदान करती है।  डार्क या स्ट्रॉन्ग बियर पीने से दिल का दौरा पड़ने की आशंका कम होती है। हाल ही में बैंकॉक में बियर पीने के तरीकों पर एक लिस्ट तैयार की गई है, जिसे हम आप लोगों के साथ शेयर कर रहे है। हर कोई बियर के जाम एक साथ छलकाएं। हर किसी को पीने से पहले ‘चीयर्स’ बोलकर पीना शुरू करना चाहिए। जब हाथ में बियर हो तो पीने से पहले दूसरों की परवाह कौन करता है, लेकिन अगर आप इस शिष्टाचार का पालन करेंगे तो पीने का मजा दोगुना हो जाएगा।
 
हमेशा ठंडी बियर ही परोसनी चाहिए। अगर बियर को गर्म परोसा जाए तो पीने का मजा खराब हो जाता है। इसलिए अगर आप बियर की असली खुशबू और स्वाद का मज़ा लेना चाहते हैं तो उसे सही तापमान यानि 3 डिग्री से 5 डिग्री पर परोसें।
 
अल्कोहल के लिए उसका अपना विशिष्ट ग्लास होता है, जिसमें उसे परोसा जाता है। तो बियर के मामले में भी यह बेहद महत्वपूर्ण है। हो सकता है कि कुछ ग्लास खूबसूरत दिख रहे हों, लेकिन शैंपेन ग्लास और बियर एक-दूसरे के पूरक नहीं हैं।
 
यह झाग एक अच्छी चीज है। इस मलाईदार झाग का अपना एक बेहतरीन स्वाद होता है, जिसका आनंद लें। जब आप बियर पीते हैं तो यह झाग आपको होंठों से लेकर जीभ तक स्वाद का अहसास दिलाता है।
 
बियर कई तरह के स्वाद और खुशबुओं में उपलब्ध होता है और यह पीने वाले पर निर्भर करता है कि उसे कौन सी खुशबू या कौन सा स्वाद पसंद है। इसलिए दूसरों के लिए अपनी पसंद का बीयर न मंगाएं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »