28 Mar 2024, 14:21:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

इन सभी चीज़ों को खाने से आपकी सेक्स लाइफ इतनी अच्छी हो जायेगी की आप सोच नहीं सकते

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 25 2019 2:50AM | Updated Date: Aug 25 2019 2:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पदार्थ खाने से आपकी सेक्स लाइफ अच्छी हो सकती है। अगर इस बात के सबूत मिल जाएं कि कोई खाना आपकी कामेच्छा, मर्दाना ताक़त या यौन सुख को बढ़ा सकता है तो शायद इसे हाथों-हाथ ख़रीद लिया जाएगा। चलिए जानते है कुच एसे ही चीज़ों के बारे में:

मिर्च: अध्ययन से पता चलता है कि मिर्च में कैपसाइसिन होता है, जो शरीर एंडोर्फिन की मात्रा को बढ़ाता है और यह ख़ुश रखने वाला एक और हार्मोन है।यह आपके मेटोबॉलिज़्म, शरीर के तापमान और हृदय गति को बढ़ाता है, जिसका अनुभव हम सेक्स करते समय करते हैं।

सीप: ऐसा माना जाता है कि जब प्यार की ग्रीक देवी, एफ़्रोडाइट, 'पैदा' हुईं तो वह समुद्र से उठी और इसलिए समुद्री भोजन को सेक्स लाइफ़ बढ़ाने वाले भोजने के तौर पर माना जाने लगा। सीप जस्ता से भरे होते हैं, जो टेस्टोस्टेरोन उत्पादन के लिए एक आवश्यक पोषक तत्व हैं।एक रिसर्च में सुझाव दिया गया है कि जस्ता पुरुष बांझपन का इलाज करने और शुक्राणु की गुणवत्ता बढ़ाने में सक्षम हो सकते हैं।

डार्क चॉकलेट: शोधकर्ताओं का कहना है कि डार्क चॉकलेट खाने से इंसान में प्यार करने की एक भावना पैदा हो सकती है क्योंकि इसमें फिनाइल इथेलामाइन रसायन होता है जिसे 'लव केमिकल' भी कहा जाता है।

शराब का असर: शराब संकोच को कम करके सिर्फ़ इच्छाओं को बढ़ा सकती है. बहुत अधिक शराब पीने से पुरुषों और महिलाओं दोनों में भावुकता कम हो जाती है। और समय के साथ यह आपकी सेक्स की ताक़त को कम कर सकता है या गंभीर मामलों में नपुंसकता पैदा कर सकता है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »