29 Mar 2024, 18:26:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

मोटापा कम करने के लिए बहुत उपयोगी है अजवायन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 12 2019 9:54PM | Updated Date: Mar 12 2019 9:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अजवाइन से आपकी अपच, पेट फूलने और उलटी आने की परेशानी छू-मंतर हो सकती है। इसे खाने से पेट में एक ऐसे रसायन का रिसाव होता है जो पाचन क्रिया के लिए काफी अच्छा होता है। अजवाइन के पौधे में थाइमोल पाया जाता है जोकि सबसे अच्छा पाचक होता है। अजवाइन आपके ह्रदय का भी पूरा ख्याल रखती है। इसमें थाइमोल, नियासिन और कई विटामिन ऐसे होते हैं जो आपके ह्रदय को सेहतमंद बनाते हैं। इसके लिए आपको रोज सुबह 1 कप पानी में 1 चम्मच अजवाइन उबालकर पीनी होगी। वजन कम करने के लिए 50 ग्राम अजवायन को 1 गिलास पानी में रातभर भिगो कर सुबह छान कर इसमें आधा चम्मच निम्बू निचोड़ लीजिए, 1 चम्‍मच शहद मिक्‍स करें और सुबह खाली पेट पी लें। अजवायन का पानी पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्‍म बढ़ता है जिसकी वजह से कार्ब तथा फैट बर्न होने की प्रक्रिया शुरु हो जाती है। इसकी आपकी त्वचा में चमक आती है लिहाजा आपकी उम्र कम दिखती है और आप जवान लगते हैं।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »