19 Mar 2024, 12:56:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

बादाम, टी ट्री और आर्गन, बनाएंगे चेहरे को खूबसूरत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 21 2019 12:06PM | Updated Date: Jan 21 2019 12:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

 बालों को खूबसूरत और घना बनाने के लिए लोग तरह-तरह के तेल का इस्तेमाल करते हैं, ताकि बाल काले और लंबे बने रहे। बालों पर तेल लगाने के फायदों के बारे में तो सभी जानते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ये तेल चेहरे की भी कई प्रॉब्लम को दूर करने में हमारी मदद करते हैं। अगर नहीं तो आज हम आपको कुछ तेलों के बारे में बताएंगे, जो बालों के साथ-साथ स्किन से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करते हैं। 

 
बादाम तेल
इस तेल में विटामिन ई मौदूद होता है, जिसको चेहरे पर लगाने से टेनिंग और सनबर्न जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। इसी के साथ चेहरे पर पड़ी झुर्रियां भी दूर होती है।  
 
आर्गन ऑयल 
आर्गन ऑयल में विटामिन ई और फैटी एसिड होता हैं, जो चेहरे पर मौजूद कई तरह के दाग-धब्बों को मिटा देता है। इसलिए इस तेल का रोजाना इस्तेमाल करें, क्योंकि इससे बढ़ती उम्र की कई दिक्कतों से निजात मिलती है। 
 
टी ट्री ऑयल 
चेहरे पर पिंपल्स की समस्या आम देखने को मिलती है, जिस वजह से की बार इंफेक्शन भी हो जाती है। ऐसे रोज रात को सोने से पहले टी ट्री ऑयल चेहरे को मॉइश्चराइज करें। 
 
नारियल तेल
नारियल तेल में बहुत से गुण मौजूद हैं। इससे ड्राई स्किन की समस्या से बचा जा सकता है। इसे चेहरे पर लगाने से चेहरे पर ग्लो आता है। 
 
कैममाइल ऑयल 
यह तेल पिंपल्स के साथ चेहरे के रेडनेस या रेशेज और इरिटेशन से राहत दिलाता है। इतना ही नहीं, ये रंगत निखारने के साथ डार्क सर्कल्स को दूर करता है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »