29 Mar 2024, 11:40:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद दीपक बैज ने कहा कि खेल खिलाड़ियों के खेल कौशल विकास के साथ-साथ उन्हें अनुशासन एवं भाईचारे की कला भी सिखाती है। बैज आज यहां इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम में 19वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने स्वस्थ्य समाज के निर्माण एवं व्यक्ति के शारीरिक एवं मानसिक विकास हेतु खेल को अत्यंत आवश्यक बताया।  इस असवर पर राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई गई। इस दौरान खिलाड़ी छात्र-छात्राओं के आकर्षक मार्चपास्ट तथा छत्तीसगढ़ एवं बस्तर के संस्कृति पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया गया।
 
31 अक्टूबर से 3 नवम्बर तक चलने वाली इस स्पर्धा में राज्य के 12 खेल जोनों के कुल 1600 विद्यार्थी एवं अधिकारी-कर्मचारी शामिल हो रहे हैं। प्रतियोगिता में मेजबान बस्तर सहित रायपुर, दुर्ग, कांकेर, राजनांदगांव, कोण्ड़ागांव, कोरिया, जशपुर, कंबीरधाम, सरगुजा, जांजगीर चांपा एवं बिलासपुर सहित राज्य के 12 जोनों के प्रतियोगी छात्र-छात्राएं शामिल हो रहे है। इस प्रतियोगिता में  एथलेटिक्स डॉजबाल, नेटबाल की स्पर्धाएं होंगी। जिसमें बालक एवं बालिका वर्ग के 14,17, एवं 19 वर्ष के प्रतियोगी छात्र-छात्राएं भाग लेगीं। कार्यक्रम में एसडीएम जी. आर. मरकाम, जिला शिक्षा अधिकारी एच. आर. सोम सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारियों के अलावा बड़ी संख्या में प्रतिभागी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »