20 Apr 2024, 19:16:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में अलग-अलग हादसे में तीन लोगों ने आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि हनुमानताल थाना क्षेत्र निवासी आमना बानो अंसारी (18) को जहरीले पदार्थ का सेवन करने पर उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती करया गया था। उपचार के दौरान आज मौत हो गई।
 
गोहलपुर थाना क्षेत्र निवासी बेनी सिंह (75) ने घर में कल फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं ग्रामीण अंचल में आने वाले पनागर थाना क्षेत्र के सिमरिया सिंगौदा निवासी बलराम पटेल (35) ने आज पेड पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »