19 Apr 2024, 07:16:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

रेप के बाद बच्‍ची का शव सेप्टिक टैंक में फेंकने वाला भाई गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 22 2018 4:13PM | Updated Date: Aug 22 2018 4:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जबलपुर। मध्यप्रदेश में जबलपुर जिले के कटंगी थाना क्षेत्र के जटासी गांव में एक बालिका की हत्या और उसके साथ हुए दुष्कर्म के मामले में उसके चचेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि रविवार को बालिका के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी पांच वर्षीय बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई है। इस मामले में प्राथमिक जांच पड़ताल के बाद मृतक बालिका के चचेरे भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपने घर में दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या करना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि उसने बालिका का शव सेप्टिक टैंक में फेंक दिया है, जिसे बरामद कर लिया गया है। इस मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »