29 Mar 2024, 00:32:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

एबी डीविलियर्स की तूफानी पारी से जीता बेंगलुरू, दिल्ली को 6 विकेट से हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 22 2018 11:49AM | Updated Date: Apr 22 2018 11:49AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरू। एबी डीविलियर्स की तूफानी अर्धशतकीय पारी की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने आईपीएल के 19वें मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स को 6 विकेट रहते करारी हार दी। दिल्ली की यह 5 मैचों में चौथी हार और बेंगलुरू की दूसरी जीत है। दिल्ली ने पहले पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरू के सामने 175 रनों का लक्ष्य रखा था। जवाब में उतरी बेंगलुरू टीम ने डीविलियर्स की 39 गेंदों में 90 रनों की नाबाद पारी की बदौलत 18 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। उनके अलावा कप्तान कोहली ने 30 रनों का योगदान दिया। क्विंटन डीकॉक ने 18, मनन वोहरा ने 2 जबकि कोरी एंडरसन ने 15 रनों की पारी खेली।
 
इससे पहले ऋषभ पंत 85 और श्रेयस अय्यर 52 रन दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 75 रन की साझेदारी की बदौलत दिल्ली ने बेंगलुरू के सामने पांच विकेट पर 174 रन के चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। पंत ने राहुल तेवतिया (नाबाद 13) के साथ चौथे विकेट के लिये 65 रन जोड़े।  पंत ने अपनी पारी में छह चौके और सात छक्के लगाए। चहल ने 22 रन देकर तीन विकेट लिए।
 
27वें गेंद पर लगा पहला चौका 
डेयरडेविल्स की शुरूआत बेहद खराब रही। दोनों सलामी बल्लेबाज कप्तान गौतम गंभीर (दस गेंदों पर 3 रन) और जैसन राय (16 गेंदों पर 5 रन) जूझते नजर आए। आलम यह था कि पावरप्ले चल रहा था और गेंद ने पहली बार सीमा रेखा के दर्शन पांचवें ओवर में किए। पारी की 27वें गेंद पर यह चौका अय्यर ने लगाया। गंभीर ने उमेश यादव की गेंद पर स्क्वायर लेग पर आसान कैच थमाया।
 
पावरप्ले के छह ओवर में स्कोर दो विकेट पर 28 रन था। अय्यर ने नौवें ओवर की आखिरी गेंद पर उमेश पर पारी का पहला छक्का लगाया जिससे स्कोर 50 रन के पार पहुंचा। अय्यर ने 14वें ओवर के शुरू में वाशिंगटन सुंदर पर लगातार दो छक्के जड़कर 29 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने हालांकि इसी ओवर में शार्ट थर्डमैन पर कैच थमा दिया। अय्यर ने अपनी पारी में चार चौके और तीन छक्के लगाए। पंत ने अपना सर्वश्रेष्ठ अंतिम पांच ओवरों के लिये बचाकर रखा था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »