29 Mar 2024, 15:50:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
IPL 2018

इस आंटी की वजह से मुंबई इंडियंस को मिली आईपीएल में जीत, जानिए कैसे?

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 23 2017 11:41AM | Updated Date: May 23 2017 11:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस ने आईपीएल-10 के रोमांचक फाइनल मुकाबले में पुणे सुपरजाइंट्स को एक रन से हराकर रिकॉर्ड तीसरी पर आईपीएल का य‍ह खिताब जीता। मुंबई के छोटे से लक्ष्‍य को देखते हुए तो एक समय लग रहा था कि पुणे यह मैच आसानी से जीत लेगा और आईपीएल का पहला खीताब अपने नाम करेगा। लेकिन यह किसे पता था कि पुणे यह मैच मात्र एम रन से हार जाएगा। स्टिव स्मिथ, अंजिक्‍य रहाणे, मनोज तिवारी, राहुल त्रिपाठी, धोनी जैसे दिग्‍गजों से सजी टीम होने के बाद भी पुणे को इस हार का सामना करना पड़ा 
 
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने निर्धारित 20 ओवर में 129 रन बनाए। स्टीव स्मिथ के शानदार अर्धशतक की बदौलत पुणे जीत के मुंह तक पहुंची। स्टीव के आउट होते ही मुंबई ने मैच पुणे के हाथ से निकल गया। पुणे 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर केवल 128 रन बना सकी। अंतिम ओवर में मिचेल जॉनसन ने 9 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। जबकि आखिरी विकेट आखिरी गेंद पर रन आउट के रूप में गिरा। 
 
मुंबई भले की ये मैच गई हो लेकिन मैच के दौरान एक आंटी भी सोशल मीडिया पर खुब छाई है। इस आंटी की टि्वटर पर चारों तरफ तारीफ हो रही है। मुंबई की इस जीत का हीरो मिचेल जॉनसन या मुंबई के बाकी खिलाड़ियों को नहीं माना गया। दरअसल, मैच के दौरान जब खेल आखिरी ओवर तक गया, तो सभी दर्शक नर्वस थे और प्रार्थना कर रहे थे। तभी स्क्रीन पर एक महिला दिखाई दी जो लगातार भगवान से मुंबई की जीत की प्रार्थना कर रही थी और अंत में मुंबई विजय रही। 
 
मुंबई की जीत के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने कहना शुरू कर दिया कि मुंबई की जीत की असली वजह मुंबई का खेल नहीं बल्कि इन आंटी का प्रार्थना करना था। जिसके बाद आंटी की तस्वीर वायरल होने लगी। बता दें कि आईपीएल 10 के रोमांचक फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पुणे सुपरजायंट को 1 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »