19 Apr 2024, 04:00:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
IPL 2018

IPL-10 फाइनल: पुणे को 1 रन से हराकर मुंबई तीसरी बार बना चैंपियन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 21 2017 8:06PM | Updated Date: May 22 2017 10:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हैदराबाद। तेज गेंदबाज मिशेल जॉनसन के कमाल के आखिरी ओवर से मुंबई इंडियंस ने सांसों को रोक देने वाले बेहद रोमांचक फाइनल में राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स को मात्र एक रन से पराजित कर आईपीएल 10 में चैंपियन बनने का गौरव हासिल कर लिया।

मुंबई ने इस तरह तीसरी बार आईपीएल खिताब जीतकर इतिहास बना दिया और वह तीन बार यह खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गई। इससे पहले वो साल 2013 और साल 2015 में भी IPL चैम्पियन बनी थी।         

मुम्बई ने 8 विकेट पर 129 रन का मामूली स्कोर बनाने के बावजूद पुणे को छह विकेट पर 128 रन पर थामकर खिताब अपने नाम किया। पुणे के पास अपने  पहले फाइनल में चैंपियन बनने का पूरा मौका था लेकिन उसने आखिरी दो ओवरों में इस मौके को गंवा दिया। जॉनसन ने अंतिम ओवर में मनोज तिवारी और पुणे के कप्तान स्टीवन स्मिथ (51) का विकेट लेकर पुणे का सपना तोड़ दिया। क्रुणाल पंड्या मैन ऑफ द मैच बने। 

क्रिस्टियन के रन आउट होते ही पूरा मुंबई खेमा मैदान में दौड़ पड़ा। रोहित के चेहरे की खुशी और बाकी खिलाड़यिों को हर्षोल्लास देखने लायक था। उन्होंने हार के जबड़े से खिताब को छीन लिया। मुंबई को इस जीत से 15 करोड़ रूपये की पुरस्कार राशि मिली जबकि पुणे को 10 करोड़ रुपये से संतोष करना पड़ा। मुंबई ने इससे पहले 2013 और 2015 में यह खिताब जीता था।  

शानदार जीतः सचिन तेंदुलकर 

मुंबई ने आज यहां राइजिंग पुणे सुपरजाइंट को एक रन से हराकर तीसरी बार खिताब जीता। तेंदुलकर ने मैच के बाद कहा, ‘‘शानदार। बेहतरीन जीत। हम बल्लेबाजी करते हुए अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाये लेकिन हमनें सकारात्मक सोच रखी और इसके बाद अच्छा प्रदर्शन किया। 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »