23 Apr 2024, 19:46:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

भाजपा की माफिया संरक्षण की मानसिकता उजागर हुयी : बच्चन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 24 2020 4:00PM | Updated Date: Jan 24 2020 4:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के गृहमंत्री बाला बच्चन ने आज आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में माफिया के खिलाफ व्यापक तौर पर जारी कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन कर रही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की 'माफिया संरक्षण मानसिकता' उजागर हुयी है। बच्चन ने यहां पत्रकारों के समक्ष राज्य में अब तक माफियाओं के विरुद्ध की गयी कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य बगैर किसी भेदभाव के माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई कर रही है और यह कार्रवाई जारी रहेगी।
 
सरकार सभी माफियाओं को सलाखों के पीछे पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। माफियाओं के नाम पर आम नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रताड़ति करने संबंधी मुख्य विपक्षी दल भाजपा के आरोपों और इसी के चलते आज उसके राज्य में विरोध प्रदर्शन संबंधी सवाल पर श्री बच्चन ने कहा कि उन्हें किसी राजनीतिक दल के नहीं, जनता के प्रमाणपत्र की आवश्यकता है। गृह मंत्री ने आरोप लगाते हुए कहा कि शांति के टापू के रूप में ख्यात मध्यप्रदेश को भाजपा ने अपने 15 वर्षों के कार्यकाल में माफियाओं के प्रदेश में तब्दील कर दिया।
 
उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि आज जब सरकार आक्रामकता से माफिया विरोधी मुहिम को अंजाम दे रही है, तब माफियाओं को संरक्षण देने वाली (भाजपा) इसके खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने कहा कि ये दुर्भाग्य कि बात है कि प्रदेश में राजनीति का स्तर इतना नीचे गिर गया है। राज्य में आज मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने पूरे प्रदेश में राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। भाजपा का आरोप है कि माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई के नाम पर सरकार और प्रशासन आम लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं को परेशान कर रहा है। इंदौर में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह की अगुवायी में प्रदर्शन किया गया। पुलिस ने ऐहतियातन कई लोगों को हिरासत में लिया है।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »