19 Apr 2024, 09:31:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

हनीट्रैप मामले में कांग्रेस अपने ही लोगों पर सवाल उठा रही है - भूपेंद्र

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 22 2019 1:11AM | Updated Date: Sep 22 2019 1:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के पूर्व गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह ने आज सूबे की कांग्रेस सरकार को हनीट्रैप से अस्थिर करने के आरोपो पर चुटकी लेते हुये कहा कि कांग्रेस अपने ही लोगों के चरित्र पर सवाल उठा रही है। सिंह ने आज यहाँ प्रेसवार्ता में कहा कि हनीट्रैप मामले से जुड़े सभी आरोपियों के नाम उजागर करने की मांग करते हुये कहा गिरोह में शामिल और शिकार हुए एक-एक व्यक्ति का नाम सामने आना चाहिए। उन्होंने कहा ऐसा तभी हो सकता है जब मामले की पूरी तरह निष्पक्ष जांच हो लिहाजा केंद्रीय जांच ब्यूरो या विशेष जांच दल गठित कर जांच होना चाहिए। उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में इंदौर पुलिस को बधाई देते हुए कहा कि इस गिरोह का पर्दाफाश कर स्थानीय पुलिस ने अच्छा कार्य किया है। उन्होंने कहा इस तरह के गिरोह व्यवस्था के लिए घातक साबित हो रहे हैं। इस गिरोह के इशारों पर प्रदेश में कलेक्टरों की पोसिं्टग हो रही थी। कई राजनेताओं और अधिकारियों के नाम इस मामले में सामने आए है। उन्होंने कहा निश्चित हैं ऐसे गिरोह सिस्टम को करप्ट करने का प्रयास करते है। उन्होंने आरोप लगाते हुये कहा इस मामले की जाँच कर रहीं पुलिस पर राजनीतिक दबाव है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »