19 Apr 2024, 01:52:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

इंदौर की घटना की कलेक्टर करेंगे जांच, प्रभावितों को 50-50 हजार की मदद : कमलनाथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 17 2019 3:33PM | Updated Date: Aug 17 2019 3:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज कहा कि इंदौर के एक अस्पताल में मोतियांबिद के ऑपरेशन के बाद 11 मरीजों की आंखों की रोशनी जाने की घटना बेहद दुखद है और कलेक्टर को इस घटना की जांच के निर्देश दिए हैं। कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए कहा कि इंदौर की घटना की जांच के लिए कलेक्टर को निर्देश दिए हैं।
 
नौ साल पहले इसी अस्पताल में हुई घटना के बाद भी कैसे इस अस्पताल को वापस अनुमति प्रदान की गयी, जांच कर प्रबंधन व दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी मरीजों को अन्य अस्पताल में बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने से लेकर पीड़ति मरीजों की हरसंभव मदद करने के निर्देश दिए गए हैं। इन सभी मरीजों के उपचार का ख़र्च शासन द्वारा वाहन करने के साथ ही प्रत्येक प्रभावित मरीजÞ को 50-50 हजार की सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »