20 Apr 2024, 17:31:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

इंदौर : सिलावट ने किया नवजात शिशु और गहन चिकित्सा इकाई का शुभारंभ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 2 2019 3:36PM | Updated Date: Aug 2 2019 3:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर स्थित शासकीय पीसी सेठी अस्पताल में आज स्वास्थ्य मंत्री तुलसीराम सिलावट ने गहन चिकित्सा इकाई का लोकार्पण किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री सिलावट ने कहा कि मुख्यमंत्री कमलनाथ स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार चाहते हैं, इसलिए उन्होंने बजट में स्वास्थ्य सेवाओं पर अधिक राशि का प्रावधान रखा है। उन्होंने गहन चिकित्सा इकाई को आम जनता के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया।
 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण जड़यिा ने बताया कि नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई में 20, हाई डिपेंडेंसी यूनिट में 10 और शिशु गहन चिकित्सा इकाई में 10 बिस्तरों की क्षमता है। मंत्री सिलावट ने अस्पताल में व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। इस दौरान उन्होंने एक ग्रामीण से पूछा कि प्रदेश में स्वास्थ्य मंत्री कौन है। ग्रामीण द्वारा सिलावट का  नाम लिए जाने पर मंत्री ने ग्रामीण से पूछा कि क्या वे उन्हें पहचानते हैं। ग्रामीण के इंकार करने पर उन्होंने विनोद भाव से कहा कि वे मंत्री सिलावट के भाई हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »