19 Apr 2024, 23:29:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर के देवी अहिल्या विमानतल से आगामी 15 जुलाई को पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान संचालित होगी। इंदौर सांसद शंकर लालवानी और विमानतल की निदेशक आर्यमा सान्याल ने आज यहां संवाददाताओं को बताया कि इंदौर की पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान 15 जुलाई को दुबई जाएगी। इसके बाद दुबई से 17 जुलाई की सुबह 12 बजकर 30 मिनट पर उड़ान इंदौर वापस आयेगी।

एक सौ 70 सीटों वाली ये उड़ानें 4 घंटे 5 मिनट की अवधि में निर्धारित दूरी तय करेंगी। लालवानी ने बताया कि इंदौर से दुबई जाने वाले यात्रियों का रेड कार्पेट बिछाकर स्वागत किया जायेगा। यात्रियों के स्वागत के लिये सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। यात्रियों को पारंपरिक मालवी पगड़ी भी भेंट की जायेगी।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »