29 Mar 2024, 07:46:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

इंदौर : डॉक्टर की पत्नी की हत्या के मामले आरोपी रोगी गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 6 2019 5:25PM | Updated Date: Jun 6 2019 5:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के तुकोगंज थाना क्षेत्र में आज सुबह एक डॉक्टर की पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस हमले में अपनी मां को बचाने का प्रयास करते डॉक्टर का पुत्र भी घायल हो गया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना सुबह रेसकोर्स रोड स्थित डॉ रामकृष्ण वर्मा के क्लिनिक की है। डॉ. वर्मा से नियमित अपनी त्वचा का उपचार करवा रहा रोगी रफीक उनके क्लिनिक पहुंचा था। वहां डॉ वर्मा की अनुपस्थिति में उनकी पत्नी लता की रफीक से बहस हो गयी।
 
इसके कुछ देर बाद वापस क्लिनिक पहुंचे रफीक ने लता पर चाकू से हमला कर दिया।मां को बचाने आये उनके बेटे अभिषेक को भी रफीक ने घायल कर दिया। शोर सुन पड़ोसियों ने घायल मां बेटे को नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां लता को मृत घोषित कर दिया गया। अभिषेक का अस्पताल में उपचार जारी है। डॉ. वर्मा किसी काम के चलते दिल्ली में है। पुलिस ने आरोपी रफीक को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की जांच कर रहीं है।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »