20 Apr 2024, 20:31:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में आज सुबह एक डॉक्टर की पत्नी की एक रोगी ने चाकू मारकर हत्या कर दी। हमले में अपनी मां को बचाने का प्रयास करते हुए डॉक्टर का पुत्र भी घायल हो गया। पुलिस ने मामले में रोगी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। तुकोगंज पुलिस सूत्रों ने बताया कि आज सुबह रेसकोर्स रोड स्थित डॉ रामकृष्ण वर्मा के क्लिनिक पर उनसे नियमित उपचार कराने वाला रोगी रफीक पहुंचा। डॉ वर्मा की अनुपस्थिति में उनकी पत्नी लता की रफीक से बहस हो गई।
 
इसके कुछ देर बाद रफीक वापिस क्लिनिक पहुंचा और उसने लता पर चाकू से हमला कर दिया। लता को बचाने आये उनके बेटे अभिषेक को भी रफीक ने घायल कर दिया। शोर सुन पड़ोसियों ने लता और अभिषेक को नजदीकी निजी अस्पताल पहुँचाया, जहाँ लता को मृत घोषित कर दिया गया। अभिषेक का अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस ने रफीक को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि डॉ. वर्मा किसी काम के चलते दिल्ली में हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »