17 Apr 2024, 05:14:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

इंदौर से शंकर लालवानी पांच लाख से ज्यादा वोटों से आगे - जीत पक्की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 23 2019 5:18PM | Updated Date: May 23 2019 5:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रचंड चुनावी लहर के बूते मध्यप्रदेश के इंदौर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार शंकर लालवानी ने रुझानों के मुताबिक अपने नजदीकी प्रतिद्वन्द्वी कांग्रेस प्रत्याशी पंकज संघवी के खिलाफ पांच लाख से ज्यादा मतों की अपराजेय बढ़त बना ली है। नतीजतन इस सीट पर लगातार नौवीं बार भाजपा की जीत लगभग पक्की हो गई है।
 
लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन (76) ने वर्ष 2014 के चुनावों में इंदौर क्षेत्र में अपने नजदीकी प्रतिद्वन्द्वी कांग्रेस उम्मीदवार सत्यनारायण पटेल को चार लाख 66 हजार 901 मतों के विशाल अंतर से हराया था। तब वह एक ही सीट और एक ही पार्टी से लगातार आठ बार लोकसभा पहुंचने वाली देश की पहली महिला सांसद बन गई थीं। बहरहाल, महाजन के चुनाव लड़ने से इंकार के बाद भाजपा की ओर से उनके चुनावी उत्तराधिकारी बनाये गये लालवानी (57) ने रुझानों के मुताबिक मतों के अंतर के मामले में भाजपा की 76 वर्षीय नेता का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »