29 Mar 2024, 12:44:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

इंदौर : कांग्रेस और भाजपा नेताओं ने किया मतदान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 19 2019 3:05PM | Updated Date: May 19 2019 3:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर संसदीय सीट के लिए आज हो रहे मतदान के दौरान आज भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ प्रशासनिक अधिकारियों ने भी मतदान किए। आधिकारिक जानकारी के अनुसार अपने गृह नगर इंदौर में लोकसभा अध्यक्ष और इंदौर से सांसद सुमित्रा महाजन ने भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी के साथ पलासिया स्थित मतदान केंद्र पर पहुँचकर मतदान किया।
 
इसी प्रकार राज्य  सरकार के मंत्री जीतू पटवारी, तुलसीराम सिलावट ने मतदान किया। भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भी नंदानगर स्थित केंद्र पर मतदान किया। इंदौर संभागायुक्त आकाश त्रिपाठी, अतरिक्त पुलिस महानिदेशक वरुण कपूर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रुचि वर्धन मिश्र ने भी अपने मताधिकार का उपयोग किया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »