28 Mar 2024, 19:33:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

इंदौर से प्रत्याशी शंकर लालवानी औऱ मन्दिर के एक पुजारी के खिलाफ प्रकरण दर्ज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 9 2019 11:55AM | Updated Date: May 9 2019 11:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी शंकर लालवानी और एक पुजारी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन के मामले में प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस मुख्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार लालवानी के खिलाफ 28 अप्रैल को आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत मिली थी।
 
शिकायत में कहा गया था कि लालवानी ने स्थानीय खजराना गणेश मंदिर में विराजमान गणेश को भाजपा के ध्वज के रंग वाले वस्त्र अर्पित किये थे, जिस पर भाजपा का चुनाव चिह्न कमल का फूल भी बना हुआ था। बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी से मिले निर्देश पर खजराना थाना पुलिस ने लालवानी और मंदिर के एक पुजारी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और धार्मिक संस्था (दुरुपयोग का निवारण) अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »