20 Apr 2024, 00:26:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के विजय नगर थाने के सामने स्थित खुले मैदान से आज एक सिर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार सुबह मैदान की सफाई करने पहुंचे सफाईकर्मी की सूचना पर पुलिस ने शव बरामद किया। मृतक की पहचान मालवीय नगर निवासी बग्गराम के रूप में हुई है। मृतक मूलत: राजस्थान का रहने वाला बताया जा रहा है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या कर शव की पहचान छुपाने के उद्देश्य से उसे जलाकर एक गड्ढे में गाड़ने का प्रतीत हो रहा है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »