इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने चुनाव प्रचार तेज करते हुये यहां की स्थानीय सांसद और लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन की घेराबंदी शुरू कर दी है। राजीव विकास केंद्र के बैनर तले प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नीतियों के विरोध में आज यहां छोटीग्वाल टोली क्षेत्र में एक ‘जन जागरण अभियान’ नामक रैली निकाली। इस दौरान रैली में शामिल कांग्रेसी नेताओ के हाथो में राफेल विमान सौदे, वस्तु एवं सेवा कर, नोटबंदी जैसे केंद्र सरकार के निर्णयों को जन विरोधी करार देती तख्तियां थी। भाजपा विरोधी नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ता महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर भाजपा के खिलाफ मुखर नजर आये।
हलांकि इंदौर संसदीय क्षेत्र के लिये दोनों ही प्रमुख राजैनतिक दल कांग्रेस और भाजपा ने अभी अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। किंतु पिछले हफ्ते से कांग्रेस ने यहां जन जागरण अभियान शुरू कर मतदाताओं से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रही है। इंदौर संसदीय क्षेत्र से बीती 8 बार से सुमित्रा महाजन सतत लोकसभा चुनाव जीत रहीं हैं।