29 Mar 2024, 15:45:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

इंदौर : नवजात का शव मिला, दहेज प्रताड़ना के तीन मामले दर्ज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 15 2019 12:39PM | Updated Date: Mar 15 2019 12:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय (एमवायएच) के बाहर एक मृत नवजात शिशु बरामद होने के बाद सनसनी फैल गई। पुलिस को संदेह है कि कोई महिला गर्भ छुपाने के उद्देश्य से अपना मृत नवजात शिशु यहां फेंक गई है। संयोगितागंज थाना पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी महिला के विरुद्ध कल देर रात प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी महिला की तलाश कर रही है।
वहीं पुलिस मुख्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार मल्हारगंज थाना पुलिस ने कल रात 15 वर्षीय एक नाबालिग के साथ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है।
 
दूसरी ओर क्षिप्रा थाना पुलिस ने 35 वर्षीय एक महिला की शिकायत पर देपालपुर निवासी कैलाश के खिलाफ इसी मामले में प्रकरण दर्ज किया है। शहर के विभिन्न थानों में पिछले 24 घंटों में दहेज प्रताड़ना के संबंध में तीन अलग-अलग मामले दर्ज हुए हैं। महिला थाना पुलिस ने शीला (37) की शिकायत पर उसके पति ऋषि और ससुर अशोक, दोनों उषा नगर एक्सटेंशन निवासी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किये है।
 
द्वारकापुरी पुलिस ने पीड़िता मीनाक्षी (24) की शिकायत पर विदुर नगर निवासी उसके पति सुमित, ससुर प्रदीप, सास किरण और ननद प्रिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसी प्रकार भंवरकुआ थाना पुलिस ने उमा (33) की  शिकायत पर अहिल्यापुरी निवासी उसके पति कपिल और ससुर अशोक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। सभी मामलों में पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »