19 Apr 2024, 07:36:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

इंदौर: सोशल मीडिया पर मित्र की पत्नी को बदनाम करने पर एक गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 14 2019 5:47PM | Updated Date: Mar 14 2019 5:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर की अपराध शाखा पुलिस ने आज लेन-देन के विवाद में बदला लेने के उद्देश्य से अपने ही एक मित्र की पत्नी को सोशल मीडिया पर बदनाम करने के अपराध में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्रीमती रूचिवर्धन मिश्र ने बताया कि एक युवक (24) की शिकायत पर जाँच कर स्थानीय निवासी अनिल दोहरे को गिरफ्तार किया गया है। दोहरे पर आरोप है कि उसने शिकायतकर्ता की पत्नी का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर उसे बदनाम करने के उद्देश्य से आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »