20 Apr 2024, 20:29:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

इंदौर : अवैध शराब बेचते एक महिला सहित 14 लोग गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 18 2019 2:24PM | Updated Date: Feb 18 2019 2:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में शराब की अवैध रूप से विक्री करने वाली एक महिला सहित चौदह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार कल रात महू और महात्मा गांधी रोड थाना पुलिस ने अवैध शराब बेचने के 3-3 प्रकरण दर्ज किये है। एमआईजी थाना पुलिस ने दो प्रकरण दर्ज किये है।
 
जबकि आजाद नगर, क्षिप्रा, लसूड़िया, खजराना, हीरा नगर और गांधी नगर थाना पुलिस ने एक-एक प्रकरण दर्ज कर आरोपियो को गिरफ्तार किया। गिरफ्त में आये आरोपियो की पहचान कलाबाई (41), विकास (23), राकेश (28), महेंद्र (63), राजू (28), मुकेश (27), रूपक (26), संजय (20), राजेश (32), रवि (30), जगदीश (29), अमजद (38), राजेश (29) और राजेंद्र (41) के रूप में हुई है। इनके पास से अवैध शराब जप्त की गई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »