29 Mar 2024, 11:31:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

भय्यूजी महाराज को शादी के लिए ब्‍लैकमेल कर रही थी युवती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 19 2019 11:05AM | Updated Date: Jan 19 2019 11:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। भय्यू महाराज आत्महत्या केस में पुलिस ने शुक्रवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें महाराज के नजदीक मानी जा रही युवती पलक, सेवादार विनायक दुधाले, और शरद देशमुख शामिल हैं। इनके खिलाफ साजिश रचकर धमकाने का केस दर्ज किया गया है। भय्यू महाराज ने सात महीने पहले अपने घर में खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली थी।
 
पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) हरिनारायणाचारी मिश्रा ने बताया कि मामले में पलक, विनायक दुधाड़े और शरद देशमुख को गिरफ्तार किया गया है। उन पर भारतीय दंड विधान की धारा 306 (आत्महत्या के लिये उकसाना) और अन्य संबद्ध धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है।  पलक की महाराज की पहली पत्नी माधवी की मौत के बाद केयर टेकर के तौर पर एंट्री हुई थी।
 
कुछ समय बाद उसने महाराज के अकेलेपन का फायदा उठाया और प्रेम संबंध बना लिए। पलक उनके बेडरूम में ही रहने लगी। महाराज की अलमारी में ही कपड़े रखती थी। वह महाराज से शादी करने की साजिश रचने लगी थी। उसने महाराज का अश्लील वीडियो बना लिया था। वॉट्सएप पर अश्लील चैटिंग कर रिकॉर्ड सेव कर लेती थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »