28 Mar 2024, 21:09:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Hollywood

फ्लोरिडा संगीत कार्यक्रम के बाद गायक क्रिस ब्राउन गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 14 2018 3:54PM | Updated Date: Jul 14 2018 3:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टम्पा। गायक, गीतकार व अभिनेता क्रिस ब्राउन को उनका संगीत कार्यक्रम खत्म होने के तुरंत बाद यहां गिरफ्तार कर लिया गया। टीएमजेड की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्राउन ने गुरुवार को यहां वेस्ट पाम बीच में कोरल स्काई एम्पिथिएटर में अपना एक शो पूरा किया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।
 
पेजसिक्स डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, वह हिल्सबोरो काउंटी शेरिफ कार्यालय के एक फेलनी बैटरी वारंट में वांछित थे। वर्ष 2009 में पूर्व प्रेमिका रिहाना पर हमला करने के आरोप को उन्होंने स्वीकार किया था। उन्हें पांच साल प्रोबेशन और छह महीने तक सामुदायिक सेवा की सजा सुनाई गई थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »