28 Mar 2024, 21:19:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

लॉस एंजिलिस। वन डायरेक्शन के पूर्व गायक लिआम पायने और ‘ गर्ल्स एलाउड ’ की अभिनेत्री चेरिल की राहें जुदा हो गयी हैं। इस जोड़े के अलगाव की यह खबर चेरिल के 35 वें जन्मदिन के एक दिन बाद सामने आयी है। पायने (24) ने ट्विटर पर लिखा है, ‘‘चेरिल और मुझे यह घोषणा करते दुख हो रहा है कि हम अब अलग हो रहे हैं। यह हमारे लिए एक कठिन निर्णय है।
 
हम अब भी एक परिवार के रूप में एक - दूसरे से बहुत प्यार करते हैं।’’ पायने और चेरिल का एक बेटा है जिसका नाम बीयर है। उसका जन्म मार्च 2017 में हुआ था। वन डायरेक्शन के पूर्व गायक ने कहा ‘‘बीयर हमारी दुनिया है और हम आपसे कहना चाहते हैं कि आप उसकी निजता का सम्मान करें।’’ चेरिल और पायने के अलगाव की खबरें कई दिनों से आ रही थीं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »