29 Mar 2024, 12:46:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

पेरिस। फ्रांसीसी फिल्म निर्देशक लुक बैसन पर एक अभिनेत्री ने बलात्कार करने का आरोप लगाया है जिसके बाद पेरिस की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। न्यायिक सूत्रों ने कल यह जानकारी दी। फिल्मकार के वकील थियेरी मैरेम्बर्ट ने कहा, ‘‘लुक बैसन इन काल्पनिक आरोपों को पूरी तरह से खारिज करते हैं।
 
लुक उन्हें (शिकायतकर्ता) को जानते हैं और उन्होंने उनके साथ कभी भी किसी तरह का अनुचित व्यवहार नहीं किया।’’ मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया कि पीड़िता ने 59 वर्षीय फिल्मकार के खिलाफ शुक्रवार को पुलिस में शिकायत की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि लुक ने पेरिस के ब्रिस्टल होटल में कथित घटना को अंजाम दिया था। लुक ‘द बिग ब्लू’, ‘निकिता’, ‘सबवे’ और ‘ल्यों’ जैसी फिल्में निर्देशित कर चुके हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »