18 Apr 2024, 23:40:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Hollywood

मनोरंजन जगत में हमेशा से रही है यौन शोषण की समस्या: किट हेरिंगटन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 28 2018 3:35PM | Updated Date: Apr 28 2018 3:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेलबर्न। मशहूर टीवी सीरिज ‘ गेम ऑफ थ्रोन्स ’ के अभिनेता किट हेरिंगटन ने कहा कि मनोरंजन जगत में यौन शोषण की समस्या हमेशा से रही है लेकिन लोग अब इसे लेकर खुलकर बात करने लगे हैं। टीवी सीरिज में जॉन स्नो का किरदार निभाने वाले ब्रिटिश अभिनेता ने कहा कि इस तरह के खुलासे हैरान नहीं करते क्योंकि मनोरंजन जगत में हर कोई ऐसी कहानियां सुनता रहता है। उन्होंने सिडनी मॉनिंग हेराल्ड से एक साक्षात्कार में कहा , ‘‘ हां , वाइनस्टीन प्रकरण के बाद मामले सामने आने शुरू हो गए। केविन स्पेसी बहुत सालों से ओल्ड विक ( ब्रिटिश थियेटर ) के प्रमुख थे , हमें उनके बारे में आरोपों का पता अब चल रहा है।
 
ब्रिटिश रंगमंच जगत में यह समस्या कई सालों से बनी हुई है। या समस्या हमेशा से जारी है और ऐसा केवल अमेरिका में नहीं हो रहा। ऐसा हर जगह है। ’’ हेरिंगटन ने कहा , ‘‘ यह दुखद और परेशान करने वाला है लेकिन इससे हैरानी नहीं होती। मुझे लगता है कि अधिकतर कलाकार ऐसी कहानियां सुनते हैं और मनोरंजन जगत के लोग ऐसी कहानियां सुनते हैं। लोगों के लिए सावजनिक रूप से इसकी बात करना बहुत मुश्किल होता है। लेकिन अब बंद दरवाजा थोड़ा सा खुल गया है और हम उसके लिए आभारी हो सकते हैं। ’’
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »