24 Apr 2024, 19:46:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

लॉस एंजिलिस। फिल्म ‘ ऑस्टिन पावर्स ’ के अभिनेता वर्न ट्रॉयर का निधन हो गया। उनकी उम्र 49 वर्ष थी। ट्रॉयर के प्रवक्ता ने एक बयान जारी किया जिसे इंस्टाग्राम और फेसबुक पर भी पोस्ट किया गया , जिसके अनुसार उनका निधन कल हुआ। मौत के कारण और स्थान की जानकारी नहीं दी गई लेकिन बयान में अवसाद और आत्महत्या का जिक्र किया गया है।
 
ट्रायर ने स्वयं भी सार्वजनिक रूप से शराब की लत से जूझने की बात की थी। वह लॉस एंजिलिस में रहते थे। ट्रॉयर फिल्म ‘ ऑस्टिन पावर्स ’ सीरीज का मशहूर चेहरा थे। वह वर्ष 2001 में ‘ हैरी पॉटर एंड द सोर्सेरेर ’ से स्टोन ’ में भी नजर आए थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »