28 Mar 2024, 18:50:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

लॉस एंजिल्स। रियलिटी टीवी स्टार किम कर्दाशियां आज अपना 37वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रही हैं। किम दुनिया भर में अपनी बोल्डनैस की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। पहली बार किम तब सुर्खियों में आई जब उनका 2007 में सैक्स टेप लीक हुआ जोकि उनके ब्वॉयफ्रैंड Ray J  ने ही किया था।
वैसे आपको बता दें कि साल 2016 के अक्टूबर महीने में उनके साथ लूट की एक घटना हुई थी। ये घटना फ्रांस की राजधानी पेरिस में हुई थी और इससे किम पूरी तरह से परेशान हो गई थी।
 
वह काफी समय तक लाइमलाइट से दूर रहीं और सोशल मीडिया पर भी पहले से काफी कम आक्रामक हो गईं लेकिन अब इस हादसे को भुला किम ने सोशल साइट पर काफी बोल्ड और जबरदस्त एंट्री ले ली है। 
 
हाल ही में किम ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल साइट पर शेयर की हैं जिसमें वह अलग अंदाज में नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में किम को पहचान पाना काफी मुश्किल लग रहा है। उन्होंने अपने फेस पर अलग सा मेकअप करवाया है और वह सैल्फी लेते हुए नजर आ रही हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »