25 Apr 2024, 23:26:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Hollywood

ऐश्वर्या राय पर थी इस हॉलीवुड के प्रोड्यूसर की गंदी नजर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 13 2017 6:34PM | Updated Date: Oct 13 2017 6:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। इन दिनों हॉलीवुड में कास्टिंग काउच का मुद्दा गरमाया हुआ है। ऐसे में प्रोड्यूसर हार्वी वाइंसटाइन पर भी हॉलीवुड की कई एक्ट्रेस ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। एंजेलिना जोली और ग्वेनेथ पेलट्रो जैसी हॉलीवुड की बड़ी एक्ट्रेस ने भी हार्वी के खिलाफ बयानबाजी की है। लेकिन अब जो खबर सामने आ रही है वो काफी हैरान करने वाली है। क्योंकि इस बदनाम प्रोड्यूसर ने बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय से भी अकेले में मिलने की कोशिश की थी। एक अंग्रेजी वेबसाइट पर छपी खबर के मुताबिक ऐश्वर्या की मैनेजर सिमोन शिफिल्ड ने बताया कि हार्वी वाइंसटाइन ने उन पर काफी जोर डाला था कि वो ऐश्वर्या राय से उन्हें अकेले में मिलाए। 
 
लेकिन सिमोन को हार्वी वाइंसटाइन के बारे में पता था इसलिए उन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया। जिसके बाद हार्वी वाइंसटाइन काफी बौखला गया। खबर के मुताबिक सिमोन ने बताया है कि जब उन्होंने हार्वी की बात को मानने से इनकार कर दिया तो हार्वी ने भविष्य में इसका नुकसान उठाने की धमकी दे डाली। लेकिन सिमोन झुकी नहीं और वो ऐश्वर्या को लेकर वहां से चली गई। दरअसल ये पूरा मामला तब सामने आया जब हॉलीवुड की एक्ट्रेस रोज मैकगोवन ने ट्विटर पर भी हार्वी वाइंसटाइन के खिलाफ आवाज उठाते हुए आरोप लगाया कि 1997 में हार्वी वाइंसटाइन ने उनके साथ रेप किया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »