28 Mar 2024, 23:52:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Hollywood

बीते जमाने की हॉलीवुड अभिनेत्री डोरिस डे का निधन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 14 2019 11:11AM | Updated Date: May 14 2019 11:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। बीते जमाने की मशहुर हॉलीवुड अदाकारा और गायिका डोरिस डे का सोमवार को निधन हो गया। वह 97 वर्ष की थीं। डोरिस डे एनिमल फाउंडेशन ने सोमवार को उनकी मौत की पुष्टि की। फाउंडेसन ने ईमेल भेजकर बयान जारी कर कहा, “डे शारीरिक तौर पर फिट थीं लेकिन हाल ही में उन्हें निमोनिया हो गया था जिससे उनकी मौत हो गई।” 
 
डे अपने जमाने की मशहुर अभिनेत्री थीं और उन्होंने ‘पिलो टॉक’, ‘डैट टच आफ मिल्क’ जैसी मशहुर फिल्मों में अभिनय किया था। उनकी आखिरी फिल्म ‘विथ सिक्स यू गेट एगरॉल’ थी। डे का जन्म एक संगीतकार के परिवार में हुआ था और उन्होंने सिनसिनाटी रेडियो स्टेशन के लिए गाना गाकर अपने करियर की शुरुआत की थी। 
 
इसके बाद उन्होंने वर्ष 1947 में हॉलिवुड पार्टी में गाना गाया और अपना हॉलिवुड डेब्यू किया। वह अपने जीवन के आखिरी दिनों में पशुओं के अधिकार के लिए लड़ने लगीं। डे की शादी 17 वर्ष की आयु में हुई थी लेकिन जल्द ही वह टूट गई। इसके बाद उन्होंने तीन और शादियां की। पहले शादी से हुए उनके पुत्र टेरी मेल्चर की वर्ष 2004 में मत्यु हो गयी थी। उन्होंने अमेरिका के कैलिफोर्निया में आखिरी सांस ली। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »