28 Mar 2024, 21:23:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Hollywood

रॉयटर्स का दावाः पेरिस में रेप के आरोप में सिंगर क्रिस ब्राउन गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 19 2019 2:01PM | Updated Date: Feb 19 2019 2:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लॉस एंजेल्स। अक्सर विवादों में रहने वाले अमेरिकी गायक क्रिस ब्राउन को फ्रांस के पेरिस में गिरफ्तार किया गया है। उनपर एक 24 साल की महिला ने रेप का आरोप लगाया है। महिला ने फ्रांस पुलिस से इसकी शिकायत की थी, जिसके बाद क्रिस को हिरासत में लिया गया है।
 
आरोप है कि क्रिस ने 15-16 जनवरी को महिला को होटल के कमरे में बुलाया और उसका यौन उत्पीड़न किया। महिला के आरोप के बाद वर्जीनिया में जन्में इस गायक की मुश्किलें बढ़ गई है। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब क्रिस किसी कानूनी मामले में फंसे हैं। गायक क्रिस ब्राउन को बिना मंजूरी के कलगीदार बंदर को घर में रखने के भी आरोप लगे थे।
 
पहले भी सजा काट चुके हैं क्रिस
 
क्रिस के साथ विवादों का पुराना नाता रहा है। वह पहले भी सजा काट चुके हैं। अपनी पूर्व प्रेमिका रिहाना को मारने के कारण साल 2009 में उन्हें 5 साल की परिवीक्षा और 180 दिनों तक की सामुदायिक सेवा की सजा दी गई थी। 7 साल बाद उन्हें एक घातक हथियार से एक व्यक्ति पर हमला करने के संदेह में भी गिरफ्तार किया गया था। हालांकि इसकी शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »