28 Mar 2024, 20:38:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

जोहोर कप हॉकी टूर्नामेंट : भारत की लगातार चौथी जीत, आॅस्ट्रेलिया को 5-4 से हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 10 2018 6:00PM | Updated Date: Oct 10 2018 6:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जोहोर बाहरू। भारतीय जूनियर पुरूष हॉकी टीम ने अपना विजय अभियान बरकरार रखते हुए गत चैंपियन आॅस्ट्रेलिया को आठवें सुल्तान जोहोर कप हॉकी टूर्नामेंट में बुधवार को 5-4 से हराकर तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।        भारत की यह लगातार चौथी जीत है और उसका शीर्ष चार टीमों में स्थान सुनिश्चित हो गया है। भारत को गुरूवार को विश्राम दिन के बाद शुक्रवार को अपने आखिरी मैच में ब्रिटेन से खेलना है। 
 
युवा भारतीय टीम ने मैच में शानदार शुरूआत की और पहले ही क्वार्टर में चैंपियन टीम को लगातार हमलों से झकझोर कर रख दिया। गुरसाहिबजीत सिंह ने पांचवें मिनट में मैदानी गोल से भारत को 1-0 से आगे कर दिया। भारत ने आॅस्ट्रेलिया को फिर चार मिनट के अंतराल में चौंकाते हुये तीन गोल कर डाले और पहले ही क्वार्टर में 4-0 की बढ़त बना ली।
 
हसप्रीत सिंह ने 11वें, कप्तान मनदीप मोर ने 14वें और विष्णुकांत सिंह ने 15वें मिनट में गोल किये। लेकिन दूसरे क्वार्टर में भारत का डिफेंस लड़खड़ा गया और आस्ट्रेलिया ने 18वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक हासिल किया। डैमन स्टेफंस ने स्ट्रोक पर गोल कर दिया। उन्होंने 35वें मिनट में पेनल्टी कार्नर पर आॅस्ट्रेलिया का दूसरा गोल किया। 
 
शिलानंद लाकड़ा ने 43वें मिनट में गोल कर भारत को 5-2 से आगे कर दिया। आॅस्ट्रेलिया ने 59वें मिनट में फिर पेनल्टी स्ट्रोक हासिल किया जिसे स्टेफंस ने गोल में बदलकर स्कोर 3-5 कर दिया। आॅस्ट्रेलिया को अंतिम मिनट में पेनल्टी कार्नर मिला और स्टेफंस ने गेंद को गोल में पहुंचाते हुये स्कोर 4-5 किया। भारत ने आखिरी क्षणों में बड़ी मुश्किल से मैच 5-4 से अपने नाम किया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »