29 Mar 2024, 05:29:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

हॉकी विश्वकप के उद्घाटन का हिस्सा बनेंगे शाहरूख खान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 9 2018 5:19PM | Updated Date: Oct 9 2018 5:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बॉलीवुड के 'किंग खान' शाहरूख ने भारतीय हॉकी टीम के लिए अपना समर्थन जताते हुए ओड़ि‍शा के भुवनेश्वर में आयोजित होने वाले हॉकी विश्वकप टूर्नामेंट के उद्घाटन में हिस्सा लेने की प्रतिबद्धता जताई है। शाहरूख ने ट्विटर पर पुरूष हॉकी टीम के लिए अपना समर्थन जताया और सभी से मेजबान टीम के लिए चीयर करने की अपील भी की। भारत की मेजबानी में इस वर्ष होने वाला हॉकी विश्वकप अब कुछ सप्ताह ही दूर रह गया है ऐसे में भारतीय टीम भी टूर्नामेंट के लिये तैयारियों में जुटी है और भुवनेश्वर में ट्रेनिंग कर रही है।
 
बॉलीवुड स्टार ने साथ ही कहा कि वह नवंबर में होने वाले विश्वकप के उद्घाटन समारोह में भी मौजूद रहेंगे। आईपीएल में क्रिकेट टीम कोलकाता नाइटराइडर्स के मालिक शाहरूख हॉकी के भी प्रशंसक रहे हैं और स्कूल में हॉकी खेला करते थे। उन्होंने हाल ही में बताया था कि वह अपने छोटे बेटे अबराम को हॉकी खिलाड़ी बनते देखना चाहते हैं जो एक दिन देश का प्रतिनिधित्व करें।
 
चक दे इंडिया जैसी फिल्म में हॉकी कोच की भूमिका निभा चुके शाहरूख ने कहा - हॉकी मेरे दिल के बहुत करीब है, मैं युवा अवस्था से ही इस खेल से जुड़ा रहा हूं और अभी भी जब मैं हॉकी देखता हूं तो मेरी धड़कनें तेज हो जाती हैं। भारत नवंबर में ओड़िशा में हॉकी की मेजबानी कर रहा है जो इस खेल का सबसे बड़ा टूर्नामेंट है। हमारे पास एक प्रतिभाशाली युवा टीम है और मैं उन्हें अपना पूरा समर्थन देता हूं। ये सब मेरे हीरो हैं और मैं वचन लेता हूं कि मेरा दिल भारत के लिये, भारतीय टीम और हॉकी के लिये धड़कता है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »