18 Apr 2024, 12:23:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारतीय पुरूष टीम ने हॉलैंड और महिला टीम ने पेरू को हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 5 2018 5:23PM | Updated Date: Oct 5 2018 5:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बाटूमी। भारतीय पुरूष टीम ने मजबूत हॉलैंड को 3-1 से जबकि महिला टीम ने पेरू को 3-1 से पराजित करने के साथ जार्जिया के बाटूमी में चल रहे 43वें चेस ओलंपियाड में शीर्ष-5 में जगह बनाने की अपनी उम्मीदों को कायम रखा है। पुरूष टीम की ओर से ग्रैंड मास्टर विश्वनाथन आनंद को आराम दिया गया था। कृष्णन शशिकरण और बी अधिबान ने जार्डन वेन फॉरीस्ट तथा लोएक वान वेली के खिलाफ तीसरे और क्रमश: चौथे बोर्ड पर अपने अपने मैचों को जीता। पी हरिकृष्णा ने अनीश गिरी के साथ कड़े संघर्ष के बाद मैच को ड्रॉ कराया।
 
विदित गुजराती ने फिर एरविन एल एमी के साथ मैच को ड्रॉ कराया। भारत ने 3-1 के स्कोर के साथ हॉलैंड पर पुरूष टीम मुकाबले में जीत दर्ज करने के साथ आखिरी राउंड में अपनी उम्मीदों को मजबूती दे दी। दूसरी ओर इसी अंतर से भारतीय महिलाओं ने पेरू को पराजित किया। भारतीय टीम के लिये हालांकि कोनेरू हम्पी ने गलती करते हुए अंक गंवाया। हम्पी को डेसी कोरी ने हराया। भारतीय पुरूष टीम के अब 15 अंक हो गये हैं और वह अभी भी पदक होड़ में बने हुए हैं। हालांकि उन्हें इसके लिये आखिरी राउंड में विजयी प्रदर्शन करना होगा। आनंद के आखिरी राउंड में खेलने की उम्मीद है। वहीं महिला टीम के 14 अंक हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »