29 Mar 2024, 17:59:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता हॉकी कांसा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 1 2018 6:34PM | Updated Date: Sep 1 2018 6:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जकार्ता। भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से शनिवार को सम्मान की जंग 2-1 से जीतते हुये 18वें एशियाई खेलों में कांस्य पदक अपने नाम कर लिया। गत चैंपियन भारत को सेमीफाइनल में मलेशिया के हाथों सडन डैथ में 6-7 की सनसनीखेज पराजय का सामना करना पड़ा था जिसके बाद उसका कांस्य पदक के लिये पाकिस्तान से मुकाबला हुआ। भारतीय टीम ने पाकिस्तान से कांस्य की जंग जीतकर अपना कुछ सम्मान बचा लिया। इससे पहले कल भारतीय महिला टीम ने रजत हासिल किया था।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »