18 Apr 2024, 22:28:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सुनीता लाकड़ा पर महिला एशिया खिताब बचाने की चुनौती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 2 2018 3:44PM | Updated Date: May 2 2018 3:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय सीनियर महिला हॉकी टीम का कोच पद संभालने वाले शुअर्ड मरीने के मार्गदर्शन और स्वभाविक कप्तान रानी रामपाल की अनुपस्थिति में नेतृत्व संभाल रहीं सुनीता लाकड़ा 13 मई से कोरिया में शुरू होने जा रहे एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में खिताब बचाने के लिए उतरेंगी।
 
कोरिया के डोंगाए सिटी में 13 मई से शुरू हो रही महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए बुधवार को हॉकी इंडिया (एचआई) ने 18 सदस्यीय महिला टीम की घोषणा कर दी जिसकी कप्तानी अनुभवी डिफेंडर सुनीता को सौंपी गयी है जबकि रानी को टूर्नामेंट में आराम दिया गया है। वहीं गोलकीपर सविता को उपकप्तानी का जिम्मा दिया गया है। 
 
भारतीय टीम की रक्षापंक्ति में अनुभवी दीपिका, दीप ग्रेस एका, सुमन देवी, मिडफील्ड में मोनिका नमिता टोपो जबकि आक्रामण के लिये वंदना कटारिया, नवनीत कौर जैसी खिलाड़ी शामिल हैं। हॉकी इंडिया(एचआई) ने एक दिन पूर्व ही कोचों की अदला बदली करते हुए महिला टीम के कोच हरेंद्र सिंह को पुरूष जबकि पुरूष टीम के मुख्य कोच हॉलैंड के मरीने को दूसरी बार महिला हॉकी टीम की कमान सौंप दी थी। मरीने के लिये महिला टीम के साथ एशियन चैंपियंस ट्रॉफी पहली चुनौती होगा।   
 
महिला टीम ने गत माह हुये 21वें गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए 12 वर्ष बाद सेमीफाइनल में जगह बनाई थी लेकिन वह कांस्य पदक मुकाबले में इंग्लैंड से हारकर चौथे नंबर पर रही थी। रानी की अनुपस्थिति में इस बार सुनीता के कंधों पर खिताब का बचाव करने की जिम्मेदारी रहेगी। 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »